bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

शरीफ को वतन वापसी की अनुमति

इस्लामाबाद.Nawaz_sharifसऊदी अरब की सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को वापस पाकिस्तान लौटने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही एक बार फिर नवाज शरीफ की पाकिस्तान वापसी की प्रक्रियाओं का शुरू किया जा रहा है।

नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष भी हैं। नवाज शरीफ की पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नवंबर में उनकी वापसी हो सकती है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के कार्यवाहक अध्यक्ष मखदूम जावेद हाशमी ने बताया कि सऊदी अरब की सरकार ने नवाज शरीफ से कहा है कि आप जब चाहें वापस अपने देश जा सकते हैं। हाशमी ने बताया कि नवंबर में नवाज शरीफ के पाकिस्तान वापस लौटने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि हाशमी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति मुशर्रफ ने पाकिस्तान के सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कहा था कि नवाज शरीफ पाकिस्तान में मध्य जनवरी में होने वाले चुनाव से पहले देश वापस नहीं लौट सकते हैं।

गौरतलब है कि 10 सितंबर को पाकिस्तान लौटने पर नवाज शरीफ को हुकूमत ने वापस सऊदी अरब भेज दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: