Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

रिजवान केस : न्यायिक जांच वापस

कोलकाता. रिजवानुर रहमान हत्याकांड के तूल पकड़ने पर इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द किए जाने के बाद अब पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि इस मामले की न्यायिक जांच नहीं कराई जाएगी।

इससे पहले गुरुवार को रिजवान की मां और बड़े भाई ने कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए आवेदन किया था कि रिजवान की मौत के मामले में न्यायिक जांच को वापस लिया जाए। शुक्रवार को सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश वापस ले लिए हैं।

न्यायिक जांच के आदेश वापस लेने के बारे में राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कहा कि सीबीआई की जांच पर असर पड़ सकता था और न्यायिक जांच उस पर हावी हो सकती थी। गौरतलब है कि रिजवान के परिवार की मांग ने सीबीआई जांच की मांग की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: