HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

हॉट ट्रेंड्स 2008

फैशन वीक सिर्फ कपड़ों तक ही सीमित नहीं रहते, बल्कि कमिंग मेकअप और हेयर ट्रेंड्स भी इसी से शुरू होते हैं। मेकअप आर्टिस्ट क्लिंट फर्नाडीज के अनुसार 2008 के ट्रेंड में 40 के दशक वाले लुक की वापसी होगी। कुछ लेटेस्ट और कुछ फ्यूजन के साथ एक नया लुक सामने आएगा, लेकिन ये ट्रेंड्स सिर्फ रैंप के लिए ही नहीं बल्कि डेली वीयर में भी अपनाए जा सकते हैं।

>> हालिया फैशन वीक में स्पिं्रग-समर 08 कलेक्शन की एक झलक देखने को मिली है। यह ट्रेंड्स इंटरनेशनल मार्केट में भी पैरेलेल ही चलेंगे। फैशन वीक में इंडियन, वेस्टर्न, फ्यूजन, क्लासिक और पारंपरिक लिबास फैशन में रहे।

>> स्प्रिंग-समर 2008 में ग्लिटर, कलरफुल और मैटेलिक्स मेकअप ज्यादा पसंद किया जाएगा। नेचुरल लुक, नो मेकअप लुक, कांट्रास्ट ब्राइट और मैटेलिक लुक भी चलन में बना रहेगा, इसलिए इनके आगे भी बने रहने की उम्मीद है।

>> आई मेकअप की बात करें तो मैटेलिक आइज या स्किन से मिलता हुआ ग्लिटर भी 2008 में आंखों को हॉट लुक दे सकता है। बड़ी-बड़ी आई लैशेज भी स्मार्ट लुक देने में आगे रहेंगी। स्किन टोन में ब्रांज कलर पसंद किया जाएगा।

>> लिप्स के लिए ट्रेंड सेटर्स ने पिंक, ब्रिक, ऑरेंज और कैरामल्स रंगों को प्राथमिकता दी है। इस फैशन वीक में ऑरेंज उभरते हुए रंगों में शुमार किया गया है, इसलिए यह कलर हॉट बना रहेगा।

>> नेल पेंट्स में काफी हद तक मेकअप वाले रंग ही छाए रहेंगे यानी मैटेलिक और ग्लिटर इस बार आपके नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने वाले हैं। >> हेयर स्टाइल की बात करें तो एलीगेंट और करीने से संवारे हुए बाल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। स्ट्रेट और लंबे खुले बाल या लंबी चोटी आने वाले सीजन के हॉटीज होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Hari Singh
Monday, 3rd Mar 2008, 10:54
I Like This News Very Much thanks