जयपुर.
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील रविवार शाम वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर आएंगी। राष्ट्रपति के साथ उनके पति डॉ. देवीसिंह शेखावत एवं पुत्र राजेंद्र सिंह शेखावत भी आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाटील रविवार शाम सांगानेर हवाई अड्डे पहुंचेंगी। दो दिवसीय जयपुर प्रवास के दौरान वे राजभवन में रहेंगी।
वे सोमवार को बीएम बिड़ला सभागार में 12वें विश्व झील सम्मेलन- ‘ताल-2007’ का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे सीकर जिले के जीणमाता मंदिर जाएंगी। बाद में जयपुर के रामगढ़ बांध स्थित जमवाय माता के दर्शन करेंगी।
सोमवार दोपहर बाद विमान से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद वे पहली बार जयपुर आ रही हैं।