दुब्बी (दौसा). नेशनल हाईवे 11 पर स्थित कांदोली गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को जहरीला पोषाहार खाने से 88 बच्चे और चार महिला मजदूर
बीमार हो गए।
यहां पोषाहार के तहत कढ़ी-रोटी बनी थी। अंतिम बारी में बैठे बच्चों को कढ़ी परोसते समय उसमें मरी छिपकली निकली। चिकित्सा टीम ने स्कूल में ही बच्चों का उपचार शुरू कर दिया है। बेहोश हुए 10 बच्चों व चारों महिला मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोषाहार के कमरे को सील कर सैंपल लिए हैं। खाद्य निरीक्षक शंकरलाल सैनी ने भी भोजन का सैंपल लिया है। सूचना मिलने पर तहसीलदार शौकत अली, डीईओ ओमप्रकाश कैरो, सीएमएचओ सी.बी.धानावत, डिप्टी सीएमएचओ श्रीफूल मीणा, जिला क्षय रोग अधिकारी दिनेश बंसल चिकित्सा टीम व पुलिस मौके पर पहुंचे। ..शेष पेज 4 पर
ये हुए बेहोश :
कु. दाखां, पिंटू, रोशन, रिंकी, नीरू, दिनेश, रोहिताश, सरोज, संतोष आदि। फोरलेन में मजदूरी करने वाली महिला प्रेम पत्नी सीताराम सैनी, रुकमणी पत्नी रामकरण सैनी, रमली पत्नी मुंशी सैनी व मन्नी पत्नी अजरुन सैनी निवासी मानपुर। इन महिलाओं ने भी यहां भोजन किया था।
ये हुए बीमार : कु. सुमन, रेखा, गुड्डी, आशा, रवीना, महेश, राजू, संतरा, लाली, मीना, सुमन, पूजा, सीमा, विजय, संतरा, महेश, कस्तूरी, केला, नारंगी, सुमन, सीमा, रामहेत, पूजा, ममता, रेखा, राकेश, सीमा, छोटीलाल, रोशन, रामपति, पूजा, दिनेश, लाली, मुन्नी, मनीष, माला, पूजा, शांति, खेलंता, संतरा, बिहारीलाल, कृष्णा, राकेश, उगंती, ओमप्रकाश, मंगलराम, अनिता, पूजा, रोशन, सुशीला, घनश्याम, शीला, गुड्डी, रामकेश, छिन्नी, पूरण, विनीता, उदय सिंह, मान सिंह, ज्ञान सिंह, धोली, विनोद, सुमन, गुडड़ी, निरमा, पिंटू, रिंकू, शिवराम, मीना, गुडडी, पूजा, गुडडी, संतरा, गुडडी, मीना, सुनीता, मुनेश, विक्रम और सुमन आदि।
* छिपकली गिरा भोजन करने से मौत तक हो सकती है। प्रथम दृष्टया बच्चे छिपकली गिरा खाना खाने से ही बीमार हुए हैं। असल वजह तो जांच के बाद ही सामने आएगी।
-डॉ. सी.बी. धानावत, सीएमएचओ, दौसा
प्रधानाध्यापक निलंबित, पोषाहार बनाने वाली महिला को हटाया
शिक्षा विभाग ने स्कूल के पोषाहार में छिपकली गिरने की घटना को गंभीरता से लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश कैरो ने संस्था प्रधान रमेशचंद शर्मा को निलंबित कर दिया। सहायक अध्यापक प्रकाशचंद मौर्य को नोटिस जारी किया गया है। उधर, ग्राम पंचायत ने भी पोषाहार बनाने वाली महिला रामपति देवी को हटा दिया है।