HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

सड़कों पर महिलाएं असुरक्षित

भिलाई. पिछले चार महीने की हुई वारदातों पर गौर करें तो लूट की घटनाओं को सरेराह अंजाम दिया गया है। जुलाई में इंदिरा नगर सुपेला के पास बाइक सवार अज्ञात युवकों ने लूट की। नेवई थानांतर्गत जवाहर उद्यान, भिलाई नगर थानांतर्गत सेक्टर-10, नंदिनी थानांतर्गत कोड़िया के पास लोग लूटे गए। सितंबर में फिर लूट की 4 वारदातें हुई। इनमें तीन मामले भिलाई-दुर्ग के ही थे। स्टेट बैंक आफ इंदौर नेहरू नगर के पास, साकेत कालोनी दुर्ग और नगपुरा जैन मंदिर रोड पर लोग लूट के शिकार हुए।

इस महीने छह लूट
7 अक्टूबर को न्यू सिविक सेंटर के पास श्रीमती एसवी राव की सोने की चेन लूट ली गई। सेंट्रल एवेन्यू में एक दंपति को चाकू दिखाकर 1500 रुपए लूटे गए। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि 24 अक्टूबर की शाम एक ही घंटे में दो लूट की वारदातों को अंजाम दे दिया।

शाम करीब 6 बजे सेक्टर-2, सड़क तीन पर श्रीमती मौसमी ताम्रकार की गले की चेन लूट ली गई। सेक्टर-10 सड़क 25-26 के बीच पैदल जा रही गोमती निर्मलकर का मंगलसूत्र छीनने का प्रयास हुआ।

बाइक सवार युवकों की करतूत
लूट की 90 फीसदी मामलों में बाइक सवार युवकों का ही हाथ रहा है। बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार युवक महिलाओं के गले की चेन खींचकर फरार हो जाते हैं। एडीशनल एसपी संजीव शुक्ला मानते हैं कि इन मामलों में सभ्य परिवार के बिगड़ैल युवकों की भूमिका है।

जितने भी मामले पकड़े गए हैं उनमें युवकों की उम्र 15 से 22 साल के बीच रही है। पुलिस ने इस महीने 11 अक्टूबर को दो युवकों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक ये युवक न्यू सिविक सेंटर, सेंट्रल एवेन्यू में हुई लूट की वारदात में शामिल थे। इन मामलों के अलावा शेष लूट की घटनाओं के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

एडीशनल एसपी डा. शुक्ला कहते हैं कि पिछले लूट के आरोपी पकड़े गए हैं। इस बार भी आरोपी जल्दी ही गिरफ्त में होंगे। पुलिस गोपनीय ढंग से इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

लूट के मामले
जुलाई 5
अगस्त 2
सितंबर 4
अक्टूबर 6





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: