अहमदाबाद. आईआईएम अहमदाबाद ने शनिवार को साफ कर दिया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (कैट) 2007 आनलाइन नहीं होगी और यह पहले की योजना के अनुसार निर्धारित केंद्रों पर 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
आईआईएम-अहमदाबाद के प्रवक्ता ने बताया कि यह स्पष्टीकरण उन खबरों की वजह से देना पड़ा है जिसके अनुसार आईआईएम-ए ने ऑनलाइन परीक्षा की योजना बनाई है। संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मैनेजमेंट एजूकेशन प्रोग्राम (एमईपी) को बंद करने की उसकी कोई योजना नहीं है। यह यथावत चालू रहेगा।