HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

हिरन को मारा, पकाया और खा लिया

बीकानेर. पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के भादला गांव की रोही में एक शख्स ने हिरन का शिकार किया और उसे पकाकर खा गया। पुलिस ने मौके से हिरन की खाल बरामद की है।

पांचू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भादला की रोही निवासी सुरजाराम नायक (25) ने हिरन का शिकार किया है। पुलिस शुक्रवार को भादला की रोही पहुंची तो सुरजाराम फरार हो गया और पुलिस को मौके से हिरन की खाल बरामद हुई। पुलिस ने पांचू थाने में हिरन शिकार का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अभियुक्त सुरजाराम की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सुरजाराम के चाचा नवलाराम का कहना है कि हिरन का शिकार कुड़का लगाकर किया गया है। सुरजाराम कुड़का रखता था। शुक्रवार को उसने हिरन पकड़ा और पकाकर खा गया। उसने शराब भी पी थी। नवलाराम ने आरोप लगाया है कि सुरजाराम उसकी लड़की को उठा ले जाने की धमकी देता है। शुक्रवार को उसने शराब पीने के बाद झगड़ा भी किया। पुलिस ने अभियुक्त की तलाश में कई जगह दबिश भी दी है। जोधपुर जिले में उसका ससुराल है जहां भी उसकी तलाश की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: