बीकानेर. जी टीवी सारेगामापा संगीत का प्रथम विश्वयद्ध कार्यक्रम का प्रथम रनरअप राजा हसन 29 अक्टूबर को रेलवे ग्राउंड में आयोजित होने वाले ‘सुरीली शाम’
कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देगा। यह कार्यक्रम राजा हसन फैन्स क्लब की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही है।
क्लब के अध्यक्ष फैयाज सागर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीशनल डायरेक्टर पुलिस नवदीप सिंह होंगे। डीआरएम, बीकानेर पंकज जैन, कमाण्डेन्ट 10वीं बटालियन, बीकानेर के आनंदवर्धन शुक्ला, नवदीप कौर एवं नगर परिषद आयुक्त मौला बक्श विशिष्ट अतिथि होंगे। महासचिव भूरसिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए फ्री पास जारी किए जाएंगे। एक पास में दो व्यक्ति प्रवेश पा सकेंगे।
क्लब के प्रवक्ता इकबाल समेजा ने बताया कि कार्यक्रम में साउंड सिस्टम, जोधपुर से मंगवाया गया है। क्लब के हरिओम गर्ग, चेतन राजपुरोहित, मोहम्मद अयूब, अयाज अहमद, मकबूल अहमद आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।