HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

शहर में बही सुरों की गंगा

चंडीगढ़. चंडीगढ़ प्रशासन और त्रिवेणी संगीत सभा के सहयोग से शनिवार को भार्गव ऑडिटोरियम, पीजीआई में ‘शास्त्रीय संगीत उत्सव-2007’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरविन्दर कुमार शर्मा के सितार वादन से हुई। उन्होंने करीब 45 मिनट तक दर्शकों को बांधे रखा। इस कार्यक्रम के लिए मुंबई से श्रुति सदोलीकर भी प्रस्तुति देने के लिए र्आई।

श्रुति अब तक भारत और विदेशों में अनेक प्रोग्राम दे चुकीं हैं और बहुत से अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। श्रुति सदोलीकर ने ‘रसिया हो न जाओ, मारू विहाग..’ गाकर वाहवाही लूटी। श्रुति द्वारा गाई ठुमरी ‘अब के सावन घर आ जा..’ और मराठी नाट्य संगीत ‘राम रंगी रंग ले..’ को लोगों ने खूब सराहा। तबले पर डॉ. महिन्दर प्रसाद और डॉ. जयदेव ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: