HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आर्य समाज पर पुलिस का कब्जा रिसीवर नियुक्त

अजमेर. देश के सबसे पुराने अजमेर आर्य समाज का विवाद फिर गर्मा गया है। सांसद रासासिंह रावत के निष्कासन से शुरू हुआ विवाद अब प्रशासन और पुलिस के पाले में पहुंच गया है। नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा से रक्षात्मक हुए सांसद समर्थक गुट को अदालत से राहत न मिलने पर शनिवार रात प्रशासन ने शांति भंग की आशंका को आधार बनाते हुए आर्य समाज भवन पर क्लॉक टावर थाना प्रभारी को रिसीवर नियुक्त कर दिया।

शनिवार शाम दोनों गुटों में समझौता कराने के लिए ढाई घंटे तक चली मशक्कत के बाद भी समझौता नहीं हुआ तो डीएसपी अशोक शर्मा ने क्लॉक टावर थाना की कार्यवाहक प्रभारी सुनीता गुर्जर को तलब किया। डीएसपी ने थाना प्रभारी को समाज के भवन व प्रधान कार्यालय को कुर्क करने, समाज में रिसीवर नियुक्त करने और दोनों पक्षों को पाबंद करने के लिए इस्तगासा दायर करने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने रात ग्यारह बजे एडीएम सिटी स्नेहलता पंवार के समक्ष इस्तगासा दायर किया। इस पर एडीएम सिटी ने क्लॉक टॉवर थाना प्रभारी को समाज की संपत्ति की रिसीवर नियुक्त करते हुए संपत्ति कब्जे में लेने के निर्देश दिए। देर रात गुर्जर ने समाज के सत्संग भवन और प्रधान व मंत्री दफ्तर पर ताला लगाकर उसे सील कर कब्जे में ले लिया।

बयान भी हुए
डीएसपी दफ्तर में समाज की नवगठित कार्यकारिणी के प्रधान सोमरत्न आर्य के बयान लिए और सहायक उप पुलिस निरीक्षक महावीर सिंह ने चंद्रकांत शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारियों के बयान लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: