HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

नरेंद्र नाथ ने सरोद वादन से किया मंत्रमुग्ध

चंडीगढ़.

सेक्टर-27 स्थित भारतीय विद्या भवन में शनिवार को ‘चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन’ के दूसरे दिन नरेंद्र नाथ धर ने सरोद वादन और मंजरी असनारे कलेकर ने शास्त्रीय गायन से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का आगाज लखनऊ के भातखंडे म्यूजिक इंस्टीट्यूट के प्रो. और डीन, फैकल्टी ऑफ इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक के नरेंद्र नाथ धर ने सरोद वादन से किया।

इसमें श्याम कल्याण राग बजाया, जिसमें आलाप, जोड़, झाला पेश किया। झप ताल में मध्य लय में साढ़े आठ मात्रा की कंपोजिशन को द्रुत तीन ताल में पेश किया। यहां छाया नट राग में धमाल की पेशकश को श्रोताओं ने बहुत पसंद किया। राग जय जयवंती में अपने गुरु की कंपोजिशन को तीन ताल में पेश किया। उनके साथ मंच पर अविर्भाव ने तबला वादन किया।

दूसरे भाग में नागपुर से आईं मंजरी असनारे कलेकर ने राग ललित गोरी सुनाया, जिसके बोल थे ‘प्रीतम सैयां..’। यह राग विलम्बित तीन ताल में पेश किया। उसके बाद नट कामोद को ख्याल गायकी में पेश किया। मंजरी ने मालकोस राग और वैरभी राग भी सुनाया। उनके साथ मंच पर डॉ.परमजीत ने तबला, विनय ने हरमोनियम बजाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: