HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सीएम ने चुनाव आयोग को जवाब भेजा

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में मिले नोटिस का जवाब शनिवार को चुनाव आयोग को भेज दिया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि लांजी उपचुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने किसी तरह की कोई नई घोषणा नहीं की। इसलिए आचार संहिता के उल्लंघन का सवाल ही नहीं है। श्री चौहान ने शुक्रवार को मिले नोटिस का जवाब निर्धारित समय शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे के पहले भेज दिया है।

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को श्री चौहान ने लांजी विधानसभा क्षेत्र के रिसेवाड़ा गांव में एक सभा की थी। इसमें उन्होंने वनवासियों को वनभूमि के पट्टे देने, दस लाख नौकरियां मुहैया कराने और शीघ्र पचास हजार शिक्षकों के पद भरने का भरोसा दिलाया था।

सीएम के इस भाषण का वीडियो कैसेट देखने के बाद चुनाव आयोग के प्रेक्षक शारदा प्रसाद और शैलेन्द्र सिंह ने इसे चुनाव आयोग दिल्ली भेजा था। इसके आधार पर आयोग ने सीएम को नोटिस देकर जवाब-तलब किया। मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि वीडियो कैसेट उन्होंने देखा है, उसमें कोई भी नई घोषणा नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: