bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

अब 55 करोड़ रुपए में बिकी जमीन

कोटा. नए कोटा के राजीव गांधी नगर में एक बड़े व्यावसायिक भूखंड की कीमत ने नगर विकास न्यास के भूखंडों की नीलामी का अब तक का रिकार्ड तोड़ दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के पास स्थित 12240 वर्गमीटर क्षेत्रफल का यह भूखंड 55 करोड़ 32 लाख रुपए में बिका है। हरियाणा के गुड़गांव की एक फर्म ने यह भूखंड खरीदा है।

शनिवार को न्यास के सभागार में हुई इस भूखंड संख्या 2 ए की नीलामी में सात फर्र्मो ने भाग लिया था। न्यास ने इसकी प्राथमिक बोली दर 25 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर रखी थी। बोली बढ़ाने का दौर शुरू हुआ तो गुड़गांव की फर्म ने अंतिम बोली 45 हजार 200 रुपए प्रति वर्गमीटर तक पहुंचा दी। दूसरे नंबर पर कोटा की एक फर्म रही, जिसने इससे 100 रुपए प्रति वर्गमीटर कम बोली लगाई। शाम पांच बजने के बाद गुड़गांव की फर्म के नाम बोली छोड़ दी गई। फर्म के प्रतिनिधि को नीलामी में मौजूद अन्य फर्र्मो के प्रतिनिधियों और न्यास के अधिकारियों ने बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजीव गांधी नगर का ही 1196 वर्गमीटर क्षेत्रफल का भूखंड 33 हजार 100 रुपए प्रतिवर्गमीटर की दर से बिका था। न्यास ने होटल के लिए उस भूखंड की नीलामी लगवाई थी।

न्यास ने इतिहास रचा
नीलामी में मौजूद रहे नगर न्यास के उपसचिव बी. एल. यादव एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी सांवरमल अग्रवाल के मुताबिक व्यावसायिक भूखंड की नीलामी 55 करोड़ रुपए तक पहुंचना चकित कर देने वाली बात है। न्यास के इतिहास में अब तक किसी भी भूखंड की प्रतिवर्गमीटर दर इतनी ज्यादा नहीं मिली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: