HomeNewsMetrosIndore Indore

महंगा पड़ेगा एयरपोर्ट पर पटाखे चलाना

इंदौर. एयरपोर्ट परिसर में पटाखे फोड़ने, गंदगी करने और लाउड स्पीकर बजाकर अव्यवस्था फैलाने की शिकायत डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन, जिला व पुलिस प्रशासन और दिल्ली की खुफिया शाखा को की जा रही है। २६ अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने आए लोगों ने सारे नियम तोड़कर टर्मिनल बिल्डिंग के पास लाउड स्पीकर बजता ट्रक लाकर खड़ा कर दिया।

इस दौरान समिट के सिलसिले में आ रहे मेहमानों को भी परेशानी हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन उनको नोटिस जारी कर हर्जाना वसूलने की कार्रवाई कर रहा है। मौके पर तैनात सीएसपी व एसडीएम द्वारा नहीं रोक पाने पर एयरपोर्ट प्रबंधन जिला व पुलिस प्रशासन को इसका जिम्मेदार मानते हुए पत्र लिखकर घटना की जानकारी दे रहा है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर आर.के. सिंह ने बताया मामले की लिखित शिकायत कर रहे हैं और आयोजकों को नोटिस जारी कर जुर्माना कर रहे हैं। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट निर्विकार ने बताया एयरपोर्ट के बाहर की जिम्मेदारी जिला पुलिस की होती है, उनको बाहर ही ट्रक रोक देना था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: