bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

शक करता था इसलिए मार डाला

इंदौर. दो दिन पहले शिप्रा में ईगल सीड्स के सामने हुई संजय उर्फ कमांडर पिता सौदानसिंह की हत्या का पर्दाफाश हो गया है। उसकी हत्या एक युवक ने दो साथियों के साथ की थी। संजय को शक था कि आरोपी के उसकी बहन से संबंध हैं। इसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।

आरोपियों के नाम सत्या उर्फ सतीश पिता बाबूलाल (19), सोनू उर्फ नाना पिता बालसिंह (17) तथा राजिक पिता अब्दुल रज्जाक (17) सभी निवासी पीर कनाड़िया हैं। गुरुवार देर रात संजय को कुछ लोगों ने फैक्टरी से बाहर बुलाया और हथियार से गोद दिया था।

जांच में एसडीओपी डॉ. राजेश पिंगोलिया, टीआई दिलीप बिलवाल व सुनील यादव को पता चला कि संजय को कुछ युवक रक्तरंजित अवस्था में बाइक पर एम.वाय. अस्पताल ले गए और वहां से भाग गए थे। शंका के आधार पर कंचन को हिरासत में लिया तो वह टूट गया।

उसने बताया हत्या उसके भाई सतीश व उसके साथी सोनू और राजिक ने की है। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ. पिंगोलिया के मुताबिक संजय को शक था कि सतीश के उसकी बहन से संबंध हैं। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। घटना के दो घंटे पहले राजिक अपनी दुकान पर सोनू के साथ बैठा था। तब संजय ने दोनों के साथ मारपीट की और कहा अपने दोस्त सतीश को समझा लें, वर्ना अच्छा नहीं होगा।

रात को तीनों फैक्टरी पहुंचे और संजय को बहाने से बाहर बुलाया। उसके बाहर आते ही तीनों ने उससे मारपीट की और आखों में मिर्च झोंक दी। सतीश ने उसे चाकू घोंप दिया और भाग गए। इसके बाद सतीश ने अपने भाई कंचन को फोन पर बताया संजय को चाकू घोंप दिया है।

कंचन अपने दोस्त जितेंद्र के साथ वहां पहुंचा और संजय को बाइक के बीच में बैठाकर एमवायएच ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर वे घबरा गए और अस्पताल से भाग निकले। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: