HomeNewsMetrosIndore Indore

ऐसा लगा जैसे गोली चली!

इंदौर.

झलकियां
समापन सत्र के ठीक पहले मंच के बांई ओर स्पार्किग होने से गोली चलने जैसी आवाज आई। इससे लोग डर गए।

अंतिम चरण में मुख्यमंत्री के उद्बोधन के दौरान मंच के दांई ओर एअरकंडीशन मशीन से धमाका हुआ तो आसपास के लोग कुर्सियां छोड़कर उठ खड़े हुए। मुख्यमंत्री ने बात संभाली और बोले यह मध्यप्रदेश है, आप यहां सुरक्षित रहेंगे।

शनिवार को मुख्य डोम की बैठक व्यवस्था बदली हुई थी। सेंटर टेबलें लग जाने से कुर्सियां कम लग पाईं और जल्दी भर गईं। कई मेहमानों को खड़े रहकर कार्यक्रम सुनना पड़ा।अंतिम समय में एक साथ कई निवेशकों को एमओयू साइन करने के लिए बुलाने से मंच पर भीड़ हो गई।

प्रेजेंटेशन के पहले भी हायर एजुकेशन में निवेश के लिए विभाग की सचिव स्नेहलता श्रीवास्तव मंच पर आ गईं लेकिन निवेशक नहीं पहुंचे।

मेहमानों को होटल फॉच्यरून लैंडमार्क में महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा ने दोपहर भोज दिया। वहां शर्मा दंपति आगंतुकों का स्वागत कर रहे थे।

निगम और इंदौर बैंक का एमओयू
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आखिरी दिन शनिवार को नगर निगम और स्टेट बैंक ऑफ इंदौर (इंदौर बैंक) के बीच ई-भुगतान का एमओयू साइन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा की उपस्थिति में निगमायुक्त नीरज मंडलोई ने इंदौर बैंक के महाप्रबंधक संजय सिंह के बीच एमओयू साइन किया।

श्री मंडलोई ने बताया अन्य शहरों से यह सुविधा हासिल करने के लिए २.५ प्रतिशत सर्विस टैक्स देना होगा जबकि इंदौर में नि:शुल्क रहेगी। इसका संचालन इंटरनेट के माध्यम से होगा। यूटीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और स्टेट बैंक ऑफ इंदौर (एसबीआई) ने प्रस्ताव रखे थे।

अंतत: जिम्मा एसबीआई को सौंपने का निर्णय लिया गया। आईएमसी इंदौर डॉट ओआरजी पर करदाता यह भी देख सकेंगे कि लेजर पोस्टिंग हुई या नहीं। जिन करदाताओं के पास इंटरनेट बैंकिंग का रजिस्ट्रेशन है वे डायरेक्ट पेमेंट भी कर सकेंगे। एलबिज के संचालक प्रवीण व्यास ने बताया प्राथमिकता के आधार पर कर भुगतान को ही ऑनलाइन किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: