HomeNewsMetrosIndore Indore

तरक्की को लगे पर

इंदौर. प्रदेश के औद्योगिक विकास की नई शुरुआत के संकल्प के साथ दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन शनिवार को हुआ। सरकार ने निवेश प्रक्रिया को सतत बनाए रखने की इच्छाशक्ति जताई और निवेशकों को कर प्रणाली सहित अन्य नीतियों में जरूरत के मुताबिक लगातार सुधार करने का भरोसा दिलाया। उद्योगपतियों ने समिट और प्रदेश में काम करने के अनुभव भी बांटे। एमडी ट्रायफेक प्रवीण गर्ग ने प्रेजेंटेशन दिया।

20-20 में जीत की तरह‍
मान फोर्स लि. के सुधीर मेहता ने कहा समिट 20-20 टूर्नामेंट में जीत की तरह है। टेस्ट मैच अभी बाकी है। इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट की गति बनाए रखना होगी। रेड बेरी यूएसए के दीपककांत व्यास ने कहा हम तो आध्यात्मिक यात्रा पर आए हैं। हम चाहते हैं मप्र दुनिया में सितारों की तरह चमके।

फ्लोरिडा के डॉ. पवन के. रत्तन ने कहा अमेरिका से यहां तक आए हैं तो केवल प्रदेश के नेतृत्व की वजह से। भारत-ओमान रिफायनरी के आर.पी. सिंह ने कहा जो निवेशक दो-तीन साल में यहां नहीं आ पाए उनके लिए आगे संभावनाएं नहीं रहेंगी।

सिंघानिया एंड कंपनी इंग्लैंड के पार्टनर विजय गोयल ने कहा यहां की व्यवस्था से सभी अभिभूत हैं। हमें तकनीक के क्षेत्र में भी निवेश की जरूरत है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सुबह होटल फॉच्यरून लैंडमार्क में देश-विदेश के निवेशकों से वन-टू-वन मुलाकात कर आश्वस्त किया कि उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।

गुरु के सवालों पर चेले के जवाब
समिट के समापन पर अपने राजनीतिक गुरु सुंदरलाल पटवा द्वारा उठाए गए मुद्दों का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हाथोहाथ मंच से ही जवाब दे दिया। भाषण में समिट तथा निवेश से संबंधित तमाम मुद्दों के साथ ही यह उल्लेख था कि क्या इस सब का असर मध्यप्रदेश की जनता के दु:ख, दर्द और दरिद्रता पर पड़ेगा।

ग्वालियर की सांसद यशोधराराजे ने उक्त भाषण की प्रति मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। समापन भाषण में मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा मध्यप्रदेश अब देश के विकसित राज्यों की कतार में खड़ा होने जा रहा है। पटवाजी लिखित एमओयू की बात कह रहे थे पर हमने लोगों को दिल से जोड़ा है और यह जुड़ाव कभी खत्म नहीं होगा। इसी सत्र में आकांक्षा जाचक ने गीत प्रस्तुत किया। लोगों के आग्रह पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आकांक्षा के साथ ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ सुनाया।

इन्वेस्टर्स को मिला प्लेटफॉर्म

आगे भी हों प्रयास

>> इन्वेस्टर्स ने कहा हमें लेटफॉर्म मिल गया। ऐसे प्रयास आगे भी होते रहना चाहिए। शुरुआत जारी रहे तो मध्यप्रदेश को उन्नति करने से कोई नहीं रोक सकता।
जगदीश मनसुखानी,एमडी, मान ग्रुप

>> प्रदेश सरकार के साथ दो ज्वाइंट वेंचर फाइनल स्टेज पर हैं। ई-मेल या फोन पर फाइनल हो जाएंगे। समिट मुख्यमंत्री के कारण सफल रही।
- विवेक धवन, स्मृति नेटकॉम,भोपाल

>> समिट में सभी इन्वेस्टर्स को साथ लेकर सरकार ने नई पहल की इसीलिए इन्वेस्टर्स का भी बेहतर रिस्पांस मिला।
- रामनिधि वासन, सीईओ, शैलेट होटल्स लि. मुंबई

>> इसमें साइन एमओयू प्रदेश को नई पहचान देंगे।
- माजिद अली खान, वेलकम हेरीटेज होटल, भोपाल

>> एमओयू को मैदानी हकीकत मिलती है तो प्रदेश को नई औद्योगिक पहचान मिलेगी। बेराजगारी भी दूर होगी।
- एम.आर.चांदोरकर, इप्का लेबोरेटरीज, मुंबई

>> यहां कई संभावनाएं हैं और निवेश के लिए अच्छे अवसर बन रहे हैं।
- जगदीश पाठक, सब माइक्रोन सर्किट इनकॉपरेरेशन, यूएसए

>> एमओयू साइन हो चुका है और यहां जमीन मिली तो हम बीपीओ इकाई डालेंगे।
- अशोक त्यागी, जेनपेक्ट, गुड़गांव





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: