News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर. पुलिसकर्मियों में दक्षता बरकरार रखने की कवायद के चलते मिडिल लेवल पर सीओज को बेहतर लीडरशिप की ट्रेनिंग दी जा रही है। फिलहाल प्रदेश के 30 सीओज को यह कोर्स कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद ने कुछ समय पहले उदयपुर में पुलिसकर्मियों से विचार-विमर्श कर उन्हें समझने के प्रयास किए। सर्वे कार्य में इंस्टीट्यूट अधिकारियों के सामने यह तथ्य आए कि पुलिसकर्मियों में कार्य का समय अधिक रहता है। समय का मैनेजमेंट ठीक नहीं होने के कारण वे तनाव की स्थिति में काम करते हैं। ऐसे में उनकी कार्यक्षमता पर सीधा असर पड़ता है। पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के बीच संवाद की भी कमी देखी गई।
इंस्टीट्यूट ने पुलिसकर्मियों की प्राथमिकताओं, कार्यदक्षता प्रभावित करने, उन्हें समझने के प्रयास, टाइम मैनेजमेंट सुधारने, तनाव रहित कार्य कराने, संवाद बढ़ाने, कार्यकुशलता में बढ़ोतरी लाने आदि के लिए एक कोर्स तैयार किया।
दो दिवसीय यह कोर्स पुलिसकर्मियों से सीधे टच में रहने वाले मिडिल लेवल के अधिकारियों को कराया जा रहा है। कोर्स में सीओज को ही लिया गया है। इसमें इन्हें इंस्टीट्यूट के प्रोफसरों ने प्रेक्टिकल व थ्योरीकल कोर्स कराया। इन्हें इनडोर व आउटडोर एक्टिविटी में शामिल किया गया। इस ट्रेनिंग में सीकर से सिटी सीओ अनंत कुमार ने भाग लिया।
* बेहतर लीडरशिप के लिए अहमदाबाद से आए तीन प्रोफेसरोंे ने 30 सीओज को दो दिवसीय ट्रेनिंग दी है। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में अभिवृद्धि है।
— एनएन जैन एडीजीपी, प्रशिक्षण जयपुर
* पुलिसकर्मियों में कार्यकुशलता, टाइम मैनेज, दक्षता बढ़ाने आदि के लिए सीओज को उदयपुर में दो दिवसीय लीडरशिप ट्रेनिंग दी गई।
— अनंत कुमार, सिटी सीओ