अहमदाबाद. ‘ऑपरेशन कलंक’ में नाम आने के बाद शासकीय अधिवक्ता अरविंद पंड्या ने अधिवक्ता के पैनल से त्यागपत्र दे दिया है। गोधरा जांच आयोग के समक्ष राज्य सरकार की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के पैनल में पंड्या मुख्य वकील थे। ‘ऑपरेशन कलंक’ में पंड्या कथित तौर पर दंगों को लेकर राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते दिखाए गए थे।
उधर, पंड्या ने इस ऑपरेशन में अपनी टिप्पणियों को ‘एक नाटक की स्क्रिप्ट का हिस्सा’ बताते हुए एक अग्रणी समाचार चैनल के अहमदाबाद में पत्रकार सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।