News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत कला अकादमी भोपाल के सहयोग से कला वीथिका में आयोजित तानसेन रसिक श्रंखला की 25 वीं संगीत सभा में शनिवार को शास्त्रीय गायन एवं शहनाई वादन की प्रस्तुतियां दी गईं।
शास्त्रीय सुरमयी शाम का आगाज अनूप मोघे द्वारा राग भोपाली में गाए सांचो तेरो नाम के साथ हुआ। इसके बाद श्री मोघे ने दीपचंदी ताल, 14 मात्रा में राग मिश्र पहाड़ी में तुम बिन साजन तड़पत नैन की मन को झंकृत करने वाली प्रस्तुति दी। तबले पर मनोज मिश्रा, हारमोनियम पर संजय देवले और तानपुरे पर रितु मंसूरकर ने संगत दी।
इसके बाद माजीद खां द्वारा राग नंद में शहनाई वादन किया गया जिसे सुनकर दर्शक बैठे-बैठे ही संगीत के सुरमयी संसार में खो गए। संचालन अशोक आनंद ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलाकारों का स्वागत श्री करंदीकर, श्री आफले, श्री गोहदकर ने किया।