HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

दबाव में नहीं रोके विस्फोट: महापौर

ग्वालियर. शहर में शुरू की गई अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के अचानक थामे जाने के बारे में महापौर ने कहा कि भवन निर्माताओं द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जरूरी थी परंतु इस कार्रवाई को बिल्डरों के आग्रह पर कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है।

महापौर ने कहा कि बिल्डरों ने आग्रह किया था कि उन्हें स्वयं अपना अवैध निर्माण तोड़ने के लिए एक माह का समय दिया जाए इसलिए इस कार्रवाई पर विराम लगाया गया है। इस तरह की कार्रवाई शुरू करने से अवैध निर्माणों पर रोक लगती है इसलिए निगम ने यह कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को किसी तरह के दबाव में नहीं रोका गया है। यदि बिल्डरों ने नियत समय में अवैध निर्माण नहीं तोड़े तो निगम पुन: कार्रवाई शुरू कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने 23 अक्टूबर से शहर में अचानक बहुमंजिला इमारतों में बना लिए गए अवैध हिस्सों को ब्लास्ट कर तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी और 26 अक्टूबर को अचानक ही इस कार्रवाई को रोक दिया गया था।

इसके अलावा महापौर ने मोती पैलेस के सामने निगम भूमि पर किए गए अतिक्रमण के बारे में कहा कि यह बात उनकी जानकारी में है और इसे जल्द ही हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस जमीन पर निगम काम्पलेक्स बनाने पर विचार कर रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: