bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

इग्नू स्टडी सेंटर टेकनपुर में भी

ग्वालियर. इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने कुछ नवीन व्यावसायिक पाठच्यक्रम प्रारंभ करते हुए ब्लाक स्तर पर स्टडी सेंटर खोलने की योजना तैयार की है। इसी क्रम में बीएसएफ टेकनपुर में स्टडी सेंटर खोला जाएगा। इग्नू के मप्र क्षेत्र के निदेशक डॉ. केएस तिवारी ने खबर नवीसों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी।

उनका कहना था कि ब्लाक स्तर पर सेंटर खुलने से दूरस्थ अंचल में निवासरत शिक्षा से वंचित गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को इसका लाभ होगा। प्रदेश में 203 सेंटर खोलने की योजना है। टेकनपुर में सेंटर खोलने के लिए बीएसएफ के अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है। इससे जवान विभिन्न पाठच्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।

डॉ. तिवारी ने बताया कि इग्नू बहुत कम शुल्क पर विभिन्न रोजगार परक पाठच्यक्रम संचालित कर रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता और अभ्यर्थियों की दक्षता बढ़ाना ही इग्नू का उद्देश्य है। मप्र में हृदय रोग चिकित्सा, ऊर्जा वितरण प्रबंधन, टेक्सेशन, शिशु स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी टेक्नोलॉजी आदि में डिप्लोमा पाठच्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं।

डॉ. तिवारी का कहना था कि कुछ प्रतिष्ठित कंपनियों से इग्नू का समझौता हुआ है जिसके तहत इग्नू द्वारा संचालित रोजगारपरक पाठच्यक्रम में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को कंपनी के सेंटर्स पर ट्रेनिंग दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों को कंपनी कर्मचारी के रूप में भी अवसर दे सकती है।

डॉ. तिवारी के अनुसार केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने अनूसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पीएससी, यूपीएससी, आरआरबी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की योजना लागू की है। पत्रकारवार्ता के समय इग्नू के जीवाजी विश्वविद्यालय स्टडी सेंटर के समन्वयक डॉ. नीरज जैन व सहायक समन्वयक डॉ. जेएन गौतम भी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: