बेंगलुरु.कर्नाटक में भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कल देर शाम मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस यदुरप्पा और भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडु ने कल देर शाम राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।
वेंकैया नायडु ने कहा कि यदुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले कल अचानक यू टर्न लेते हुए जनता दल (एस) ने भाजपार को समर्थन देने की घोषणा की थी। दोनों दलों के तकरार के कारण भाजापा ने कुमारस्वामी की सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद जनता दल (एस) के नेता कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।