HomeNewsNational National

हमले के विरोध में आज झारखंड बंद

रांची.झारखंड के गिरीडीह जिले में नक्सलियों के हमले में 18 लोगों की मौत के विरोध में आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बंद का आह्वान झारखंड विकास मोर्चा की तरफ से किया गया है। बंद के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात नक्सलियाों के हमले में झारखंड विकास पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र अनूप मरांडी समेत 18 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

इससे पहले नक्सलियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुनील महतो की भी हत्या कर दी थी। झारखंड के 24 में से 18 जिले नक्सल प्रभावित हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: