नंदीग्राम.पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में हुए बम धमाके में मार्क्सवादी कम्युन्स्टि पार्टी (सीपीएम)के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। भूमिअधिग्रहण का वरोध कर रहे लोगों ने कल हुए संघर्ष में एक व्यक्ति के मारे जाने के विरोध में आज नंदीग्राम बंद का आह्वान किया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेजुरी इलाके में शेरखान चौक पर स्थित वामदलों के कैंप के पास यह धमाका हुआ। सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने इस धमाके के पीछे भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति का हाथ बताया है। भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति नंदीग्राम में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रही। इस मामले पर सीपीएम के कार्यकर्ताओं से अक्सर उनकी झड़प होती रही है।
सीपीएम के सूत्रों ने बताया कि भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बम से हमले में तीन सीपीएम कार्यकर्ताओं की मौत हुई है जबकि भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति के सदस्य सबुज प्रधान ने बताया कि सीपीएम के तीनों कार्यकर्ता बम बना रहे थे । इसी दौरान विस्फोट होने से तीनों की मौत हो गई ।