HomeNewsNational National

सेतुसमुद्रम के लिए भाजपा के शीर्ष नेता दोषी

वाराणसी.एक समय भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि सेतुसमुद्रम परिजयोजना को अंतिम रूप देने वाले भाजपा के शीर्ष नेता अब उसी का विरोध कर रहे हैं ऐसे में इन लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेतुसमुद्रम के लिए भाजपा के शीर्ष नेता जिम्मेदार हैं। गोविंदाचार्य ने इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को भी भाजपा से निकाले जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि केंद्र की तत्कालीन बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने ही वास्तव में रामसेतु तोड़कर वहां समुद्री परिवहन के लिए नहर बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया था और अब जब यूपीए सरकार उसी योजना को कार्य रूप देने की बात कह रही है तो बीजेपी नेता उस पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: