HomeNewsNational National

नाग में बदला युवक!

नवादा.बिहार के नवादा जिले में इन दिनों इच्छाधारी नाग की चर्चा लोगों की जुबान पर है। नवादा जिले के मागर बिघा गांव का रहने वाले 17 वर्षीय विजय कुमार की पूरी प्रवृति नाग के समान है। इसलिए लोग उसे इच्छाधारी नाग कह रहे हैँ।

विजय स्थानीय पुलिस स्टेशन में रसोइए का काम करता था। लोगों का कहना है कि 20 अक्टूबर को महानवमी की पूजा के दिन विजय को एक नागमणि मिली थी। लोगों में ऐसी मान्यता है कि जिसे नागमणि मिल जाती है वह धनवान हो जाता है।

बताया जाता है कि विजय ने मणि अपनी जेब में रख ली। इसी बीच एक नाग ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। विजय डरकर भागने लगा लेकिन सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इसी बीच विजय की आवाज सुनकर पुलिस वाले उसे बचाने दौड़े। लोगों की आवाज सुनने के बाद भी सांप ने विजय का पीछा नहीं छोड़ा। पुलिसकर्मियों ने नाग को लाठी और डंडों से मार डाला।

इस घटना के बाद से विजय असहज महसूस करने लगा। लोगों का कहना है कि नाग के मारे जाने के बाद नागिन ने उसे नागों की तरह व्यवहार करने को मजबूर कर दिया है। वह नाग की तरह फुफकारता है और लोगों को काटने के लिए दौड़ता है। स्थानीय वैद्य और डॉक्टर भी विजय का इलाज नहीं ढूंढ पा रहे हैं। विजय लोगों में कौतूहल का विषय बन गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: