HomeNewsNational National

परमाणु हमले की तैयारी में था पाकिस्तान

लंदन.कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान की सेना भारत के ऊपर परमाणु हमले की तैयारी में थी। खोजी पत्रकार एड्रियन लेवी तथा केथरीन स्कॉट ने एक किताब में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुई बातचीत के विवरण में इसका खुलासा किया है।

'डिसेपशन : पाकिस्तान द यूनाइटेड स्टेट्स एंड ग्लोबल न्यूक्लिअर वेपन्स कॉन्सपिरसी' में यह खुलासा किया गया है कि जब जुलाई 1999 में अमेरिकी राष्ट्रपति क्लिंटन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिले तो क्लिंटन ने शरीफ से पूछा कि क्या उन्हें जानकारी थी कि परमाणु युद्घ का खतरा कितना अधिक था? क्या वे जानते थे कि उनकी सेना परमाणु मिसाइलों के इस्तेमाल की तैयारी कर रही थी?

क्लिंटन के जवाब में शरीफ ने अपना सिर हिलाकर यह जताने की कोशिश की कि वह अपनी सेना की गतिविधियों से वाकिफ नहीं थे। किताब में आगे लिखा गया है कि राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नवाज शरीफ को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने सेनाएं वापस नहीं बुलाई तो कारगिल की सारी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर डाल दी जाएगी ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: