News
Indians Abroad Indians Abroad दुबई.जलीब अल सुयूख में अज्ञात हमलावरों ने एक भारतीय महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। यह हमला महिला पर उस समय किया गया जब वह एक किराने की दुकान पर सामान खरीद रही थी। महिला का नाम तहलीम है और वह भारत की रहने वाली है।
यह हमला दो हमलावरों ने किया। दोनों अरबी ड्रेस पहने हुए थे। महिला जब दुकान पर खरीददारी कर रहे थे उसी समय दोनों युवक वहां आ धमके और दोनों ने महिला पर चाकुओं से प्रहार शुरू कर दिया। महिला लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ी।
इसके बाद दोनों हमलावर वहां से भाग निकने में सफल रहे। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।