bhaskar Web English
HomeNewsNational National

नक्सलियों ने झारखंड में 4 की हत्या की

लातेहार.झारखंड में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल गिरीडीह में 18 लोगों की हत्या के बाद आज लातेहार जिले में नक्सलियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक रविकांत धान ने बताया कि पुलिस को आज सुबह बोदा गांव के पास एक पुलिया के पास चार लोगों के शव मिले। चारों के शरीर पर गोलियों को निशान मिले।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि चारों का पहले नक्सलियों ने अपहरण किया उसके बाद गोली मार दी। चारों के शवों के पास से पुलिस ने हाथ से लिखा एक कागज भी बरामद किया।

कागज में मारे गए चारों लोगों पर चोरी का इलजाम लगाया गया था और इस बात का भी जिक्र था कि चारों तृतितिया प्रसूति समिति से जुड़ हैं। यह नक्सलियों का एक असंतुष्ट ग्रुप है। लातेहार और पलामु जिले में नक्सलियों और इस ग्रुप के बीच अक्सर टकराव होता रहता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: