bhaskar Web English
HomeNewsNational National

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला

नंदीग्राम.पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के काफिले पर हमला किया गया। इस हमले में हताहत लोगों की सूचना अभी नहीं मिल पाई है।

बताया जाता है नंदीग्राम के गोकुलनगर इलाके में जैसे ही ममता बनर्जी का काफिला पहुंचा की अचानक उसपर गोलीबारी शुरू हो गई। हमले में ममता बनर्जी सुरक्षित हैं। गौरतलब है सेज का विरोध कर रहे भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति की तरफ से आज 12 घंटे का नंदीग्राम बंद का आयोजन किया गया था।

नंदीग्राम में बम धमाके में चार मरे

नंदीग्राम में हुए बम धमाके में मार्क्‍सवादी कम्युन्स्टि पार्टी (सीपीएम)के चार कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेजुरी इलाके में शेरखान चौक पर स्थित वामदलों के कैंप के पास यह धमाका हुआ। सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने इस धमाके के पीछे भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति का हाथ बताया है। भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति नंदीग्राम में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रही। इस मामले पर सीपीएम के कार्यकर्ताओं से अक्सर उनकी झड़प होती रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: