HomeNewsNational National

‘ डील नहीं हुई तो भारत को नुकसान’

नई दिल्ली. अमेरिका के साथ किए गए नागरिक परमाणु करार को लागू करने में अगर भारत नाकाम रहता है तो उसकी विश्वसनीयता पर तो आंच आएगी ही, साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसकी स्थाई सीट के दावे पर भी सवाल खड़ा हो जाएगा।

यह कहना है कि अमेरिका के पूर्व सचिव हैनरी किसिंजर का। उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर डील नहीं होती है तो बेशक समीकरण गड़बड़ाएंगे क्योंकि जब एक अमेरिकी नेता किसी काम का बीड़ा उठाता है तो उसका पूरा होना उसकी प्रतिष्ठा का सवाल होता है, तो इस नजरिए से यह वाकई एक दुखद घटना होगी।

अगर डील भारत की तरफ से नाकाम होती है तो क्या अमेरिका में भारत के प्रति विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठेंगे, यह सवाल पूछे जाने पर किसिंजर ने कहा कि बेशक, लोग इस तरह की बातें जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भारत के साथ किसी और विषय पर बातचीत किए जाने पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर संशय की स्थिति बन जाएगी।

उन्होंने माना कि भारत को अपने हितों को लेकर जरूर इस डील का महत्व समझना चाहिए लेकिन किसिंजर ने साथ ही यह भी कहा कि इस करार का पूरा न होना बुश प्रशासन के लिए एक बड़ा धक्का होगा क्योंकि उन्होंने इसके लिए काफी प्रयास किए हैं।

और लोग क्या सोचेंगे?
किसिंजर ने एक और सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिन अन्य देशों के साथ भारत इस तरह का समझौता करना चाहता है, इस करार के फेल होने पर उन तक क्या संदेश जाएगा? क्या यह कि यह भारत की आंतरिक समस्या रही या फिर इससे यह प्रतिक्रिया मिलेगी कि इस तरह के मामलों पर भारत को सहयोग करना कठिन है?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: