Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
इन दिनों जहां आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिए गए संजय दत्त फिर से जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं वहीं खबर है कि उनकी सलामती की खातिर मान्यता इस सोमवार को करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं।
दत्त परिवार के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि पिछले वर्ष भी मान्यता ने संजय दत्त के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और संजय के घर के टेरेस पर ही अन्य पंजाबी महिलाओं के साथ चांद देखने के बाद ही करवा चौथ का व्रत तोड़ा था। उस वक्त संजय दत्त अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही मौजूद रहे थे।
पिछली बार मान्यता द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने से संजय दत्त को भी काफी खुशी हुई थी और उन्होंने मान्यता को हीरों का हार उपहार में दिया था। सूत्रों का कहना है कि मान्यता को अपनी परंपराओं पर पूर्ण विश्वास है और इनका नियमपूर्वक पालन करती हैं। यही वजह है कि मान्यता पिछली बार की तरह इस बार भी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं।
हालांकि इस बार संजय दत्त के जेल में होने की वजह से उनके घर पर कोई समारोह नहीं होगा। मान्यता को भरोसा है कि जल्द ही संजू बाबा जेल से वापस आ जाएंगे और वे यह दीवाली उनके साथ ही मनाएंगी।