bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

407 पलटी, चार मरे, 30 घायल

जगदलपुर. यहां से 35 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर स्थित ग्राम डिलमिली के नजदीक रविवार की शाम 5:30 बजे टाटा 407 पलट गई। इसमें सवार 80 ग्रामीणों में से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण ने महारानी हास्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ा दिया। हादसे में 30 लोग घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

घायल ग्रामीणों के मुताबिक पखनार, कमानार, तोएनार, कटेकल्याण, केलुड़ा, उसकापारा, नुल्लेगोंदी, बोदेनार के ग्रामीण मेला देखने शनिवार को डिलमिली पहुंचे थे। यहां से रविवार को वापसी के दौरान 407 के ड्राइवर सुखराम ने उन्हें यह कहकर जबरदस्ती वाहन में बैठा लिया कि कुछ ही दूर जाकर गाड़ी से पूरी सवारी खाली हो जाएगी।

गाड़ी बमुश्किल 4-5 किलोमीटर ही चली थी कि डिलमिली मोड़ के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गई। डाले पर बैठे ग्रामीणों में से चार गाड़ी के नीचे दब गए। चालक समेत 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों में पखनार निवासी ड्राइवर सुखराम, नुल्लेगोंदी निवासी 47 वर्षीय दुलगो के अलावा दो अन्य लोग शामिल हैं। हास्पिटल में जिस ग्रामीण की मौत हुई, उसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई है। कोड़ेनार में प्राथमिक उपचार के बाद यहां लाए गए घायलों में हिड़मा पिता कोंदा (40) पखनार, हिड़मा पिता लखमा (35) पखनार, बोमड़ी (26), बामला पिता पंडरू (27) इरपा, बुदू पिता आंदा (33) टालनार, देवा पिता महादेव (30) बोदेनार, बोमड़ा पिता बुदू (30) बोदेनार, मंगलू पिता महादेव (32) पखनार शामिल हैं।

वाहन पखनार के सुखराम की है, जिसे वह खुद चला रहा था। घायलों ने बताया कि डिलमिली में पुलिस वालों ने वाहन रोका भी था, किंतु ओवरलोड के विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। बहरहाल घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने परपा थाना प्रभारी को भी घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: