HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

भारत की जीत में विशाल चमके

जयपुर. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विशाल सिंह द्वारा किए गए तीन गोल की बदौलत मेजबान भारत ने नई दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड पर खेले गए पोलो मैच में poloन्यूजीलैंड को चार के मुकाबले छह गोल से हराया। चार चकर के इस मैच में दूसरे चकर तक मेजबान टीम 1-3 से पिछड़ी हुई थी, लेकिन अंतिम दो चकरों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने पक्ष में कर लिया। विशाल के अलावा ध्रुवपाल गोदारा ने दो व उदय कलान ने एक गोल दागा। चौथे भारतीय खिलाड़ी मनुपाल कोई गोल नहीं कर सके। 16 गोल के इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से रॉबर्ट वॉटसन ने तीन व कैम मैक्लीव ने एक गोल किया।

मैच के लिए इवेंट डायरेक्टर बनाए गए राजस्थान पोलो क्लब के सचिव विक्रम राठौड़ ने बताया कि विजेता टीम को तीन लाख रुपए का नकद पुरस्कार व पांच लाख रुपए कीमत की बनी सोने की ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता को दो लाख रुपए का पुरस्कार मिला। विशाल सिंह की घोड़ी अटलांटा को बेस्ट पौनी का खिताब मिला। पूर्व खिलाड़ी कर्नल विली सोढ़ी को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के स्वरुप एक लाख रुपए दिए गए। इस अवसर पर महिमा चौधरी सहित बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी उपस्थित थीं।

टीमें : भारत - मनुपाल गोदारा, ध्रुवपाल गोदारा, उदय कलान व विशाल सिंह, न्यूजीलैंड - पॉल की, एलन ब्राउन, रॉबर्ट विल्सन व कैम मैक्लीव।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: