इंदौर. रविवार को इंदौर से दो नई उड़ानें शुरू हुईं। किंगफिशर ने इंदौर-पुणे दोपहर की उड़ान शुरू की है। इसमें पहले दिन ही ४५ यात्री गए। जेटलाइट ने इंदौर-मुंबई उड़ान शुरू की है। यह पहले दिन ही एक घंटा देरी से इंदौर आई। दो नई उड़ानें शुरू होने के बाद इंदौर से कुल 15 उड़ानें हो गई हैं।
कब आएगी-जाएगी
जेटलाइट :
सुबह ११.४५ पर मुंबई से इंदौर आएगी, दोपहर १२.१५ पर मुंबईरवाना होगी।
किंगफिशर :
दोपहर १२.२0 पर इंदौर से पुणो के लिए उड़कर दोपहर १.४0 पर पहुंचेगी, दोपहर २:१0 पर पुणो से इंदौर के लिए उड़ेगी और ३.३0 पर पहुंचेगी।
जबलपुर भी जल्द
किंगफिशर एअरलाइंस के एअरपोर्ट मैनेजर दीपायन रॉय ने बताया इंदौर से हमारी छह उड़ान हो गई है। सातवीं भोपाल-जबलपुर जल्द शुरू होगी।