HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मलेरिया से दो दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत

गंजबासौदा. करीबी गांव भुंआरा जागीर में फैले फैल्सीपैरम मलेरिया से दो दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत हो गई है। इनमें दो बच्चे एक ही परिवार के थे। शुक्रवार और शनिवार को फैल्सीपैरम मलेरिया से इन बच्चों की मृत्यु हुई। उनका उपचार उदयपुर के नीम-हकीमों के भरोसे चल रहा था। इस क्षेत्र में सरकारी अस्पताल नहीं होने से अधिकांश गरीब लोग अपना उपचार नीम-हकीमों से ही करवा रहे हैं।

मलेरिया से जिन बच्चों की मृत्यु हुई उनमें पांच वर्षीय आरती पुत्री शिब्बू, तीन वर्षीय राजा पुत्र शिब्बू एवं छह वर्षीय लालू पुत्र सुखलाल आदिवासी हैं। गांव में कई आदिवासी बच्चे अभी भी बीमार हैं, जिनमें छोटू, पूजा, पप्पू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पंद्रह दिन पूर्व ही ग्राम ओरंगपुर में एक दलित परिवार के दो बच्चों की मृत्यु फैल्सीपैरम मलेरिया के कारण हो गई थी।

उसके बावजूद प्रशासन ने इस क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इस क्षेत्र में अभी भी स्वास्थ्य सेवाएं लचर होने के कारण करीब 50 मामले फैल्सीपैरम मलेरिया के सामने आ चुके हैं जिनमें से 25 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपना उपचार गंजबासौदा के शासकीय अस्पताल में कराया है। इस संबंध में एसडीएम संजयसिंह से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि वे बाहर हैं उन्हें बच्चों की मृत्यु के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: