अजमेर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को पुष्कर आएंगी। वे राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में शिरकत करेंगी और शाम को लौट जाएंगी। वे
हेलीकॉप्टर से सोमवार दोपहर 2: 30 बजे जयपुर से रवाना होकर 3:10 बजे पुष्कर हेलीपेड पहुंचेंगी। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन में शिरकत करने के बाद शाम 4:10 बजे जयपुर लौट जाएंगी।
मुख्यमंत्री के आने की अधिकृत सूचना मिलने के बाद रविवार को प्रशासन दिनभर तैयारियां करने में जुटा रहा। अजमेर से संबंधित मुख्यमंत्री की विकास घोषणाओं और बूढ़ा पुष्कर के जीर्णोद्धार की प्रगति रिपोर्ट भी तैयार की गई। कार्यवाहक कलेक्टर लीलाधर यादव ने तैयारियों का जायजा लिया।