HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

खुशीबुर्रहमान को अजमेर लाए

अजमेर. दरगाह विस्फोट मामले में झारखंड के गोड्डा जिले से पकड़े गए संदिग्ध खुशीबुर्रहमान को पुलिस दल रविवार दोपहर को अजमेर लेकर पहुंचा। दल उसके भाई और भतीजे को भी पूछताछ के लिए लेकर आया है। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने पुलिस अन्वेषण भवन में उससे तहकीकात शुरू कर दी है।

दरगाह बम विस्फोट के मामले में खुशीबुर को मंगलवार रात को झारखंड के गोड्डा जिले के ठाकुरगंती थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी इकरामुलहक के मकान से हिरासत में लिया गया था। राजस्थान पुलिस के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सैनी के नेतृत्व में गया दल खुशीबुर को लेकर अजमेर पहुंचा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: