News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह ने कहा कि मनिपाल यूनिवर्सिटी साडा क्षेत्र में स्थापित होगी, जो यहां मेडिकल कॉलेज भी खोलेगी, वह पांच साल में सात सौ करोड़ रुपए खर्च करेगी। श्री कुशवाह ने पत्रकारों को बताया कि इंदौर में हुई ग्लोबल मीट ग्वालियर के लिए भी काफी लाभदायक साबित हुई है।
शालीमार ग्रुप साडा क्षेत्र के सिगौरा की दोनों ओर पहाड़ियों पर एवं मैत्री कन्स्ट्रक्शन बेंगलुरू साडा में सहारा सिटी के बगल 33 एकड़ भूमि पर रियल एस्टेट बनाएगी, इसका अनुबंध हो चुका है। ग्लोबल मीट में साडा क्षेत्र के लिए 2600 करोड़ रुपए का करार हुआ है। उन्होंने कहा कि मालनपुर के डीएलएफ, पारसनाथ और जयपुर का एआरजी ग्रुप भी साडा से जल्द अनुबंध करेगा।
इससे पूर्व 38 रेसकोर्स रोड पर आयोजित अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्री कुशवाह ने कहा कि भाजपा का दर्शन हिन्दुस्तान के रक्षार्थ है। हिन्दू ही भाजपा की आत्मा है, उसके बने रहने की जरूरत है। स्वागत समारोह को महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, अतिरिक्त महाधिवक्ता श्याम बिहारी मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी और नगर निगम सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन ने संबोधित कर जयसिंह कुशवाह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा नेता देवेश शर्मा, मोहन विटवेकर, चन्द्रप्रकाश गुप्ता उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री राकेश जादौन एवं आभार जिला मंत्री आशुतोष माहेश्वरी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एवं रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों में जीडीए अध्यक्ष जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष धीरसिंह तोमर, शरद गौतम, सोनू मंगल, मनमोहन तिवारी, सतीश सिकरवार, विनोद शर्मा, डा. राजेश उपाध्याय, अमित जादौन, मनोज तोमर, जसवंत गुर्जर, अवधेश तोमर, देवेन्द्र पवैया, राकेश गुप्ता, अरुण तोमर, हरीश मेवाफरोश, घनश्याम पिरौनिया, हरपाल मांझी, भारत भूषण शर्मा, किशोर राठौर, रामनिवास शर्मा, अशोक रुहेला, बलवीर सिंह तोमर, किशन गुर्जर, अमरनाथ शर्मा, सुधीर सेंगर, दाऊदयाल शर्मा, विनोद अष्टैया, साडा अधिकारी मदन बाथम, बाबूलाल विजयवर्गीय, नीरज त्यागी, आदि उपस्थित थे।