HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

आठ हजार महिलाओं ने आजमाया भाग्य

ग्वालियर.examinee व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार को आयोजित महिला व बाल विकास विभाग में संविदा पर्यवेक्षक की नौकरी के लिए आयोजित परीक्षा में ग्वालियर-चंबल संभाग की आठ हजार से ज्यादा महिलाओं ने भाग्य आजमाए। बड़ी संख्या में परीथार्थियों को गणित के सवाल को हल करने में कठिनाई महसूस हुई।

महिला संविदा पर्यवेक्षक पद की सीधी भर्ती के लिए व्यापम ने शहर के 31 स्कूल -कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया था। गणित विषय के अलावा लाजिक रीजंिनंग के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करने में भी परीक्षार्थी परेशान दिखीं। अनेक महिला परीक्षार्थियों को परीक्षा के उत्तर देने की विधि मालूम न होने से कम्प्यूटराइज्ड उत्तर पत्रक में सही तरह से गोले नहीं बन सकीं।

पहली पारी में सुबह दस बजे से दोपहर 12.15 बजे तक जबकि दूसरी पारी की परीक्षा अपराह्व तीन बजे से शाम 5.15 बजे तक चली। सुबह की पाली में साइंस कालेज में परीक्षा शुरू होने से पहले ए ब्लाक के कक्षों में कुछ लोग घुस गए थे जिन्हें साग्रह बाहर निकाला गया।

व्यापम द्वारा जारी किए प्रवेश पत्रों में संविदा पर्यवेक्षक सीधी भर्ती तथा संविदा पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के वर्गीकरण में त्रुटि के कारण हरीदर्शन परीक्षा केन्द्र पर सुबह की पाली में परीक्षा देने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बैरंग लौटना पड़ा।

उसका प्रवेश पत्र सीधी भर्ती की परीक्षा के लिए जारी हुआ था और आवेदिका ने मांगा था विभागीय परीक्षा के माध्यम से संविदा पर्यवेक्षक का अवसर। ऐसी त्रुटियां अन्य परीक्षा केन्द्रों पर भी देखने को मिलीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: