bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

. तब तक होता रहेगा पुतला दहन

बिलासपुर. भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को करबला रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संदीप शर्मा ने कहा कि जब तक केंद्र की यूपीए सरकार धान का समर्थन मूल्य एक हजार रुपए प्रति क्विंटल नहीं करती है, तब तक मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश के हर विकासखंड में प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुतले का दहन करते रहेंगे।

उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे विकासखंड में जाकर बीडीओ, एपीओ से संपर्क करें और प्रदेश की रमन सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं व उन्हें दिए जा रहे अनुदानों की जानकारी दें। बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने कहा कि सरकार एक नवंबर से प्रदेश के सहकारी केंद्रों व मंडियों में धान की खरीदी करने जा रही है।

कार्यकर्ता धान खरीदी के दौरान किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं का निराकरण का प्रयास करें। बैठक में मोर्चा के महामंत्री कपिल सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिव्यानंद पटेल, उपाध्यक्ष धनीराम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलदाऊ गुप्ता, कोमलगिरी गोस्वामी सहित जिला कार्यसमिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मनमोहन व सोनिया का पुतला फूंका
भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई ने शनिवार को बस स्टैंड स्थित डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक पर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला जलाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़़ के किसानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया।

उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 650 रुपए , जबकि कम लागत में उत्पादित होने वाले गेहूं का समर्थन मूल्य एक हजार रुपए निर्धारित किया है। इसे अव्यवहारिक बताते हुए भाजपा नेताओं ने धान का समर्थन मूल्य एक हजार रुपए करने की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राठौर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: