bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

लड़की ने दिखाई हिम्मत, भाग निकले स्नैचर्स

मोहाली.फेज-6 में कुछ दिन पहले लड़की को दिनदिहाड़े किडनैप करने की कोशिश के बाद, शनिवार को दो युवकों ने एक लड़की को लूटने की कोशिश की। लड़की ने स्नैचर्स का बहादुरी से मुकाबला कर उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्नैचर्स की तलाश शुरू कर दी है। फेज-1 के एचएल ब्लॉक की 25 वर्षीय सिम्मी (बदला हुआ नाम) शनिवार रात करीब 8 बजे घर के पिछले गेट से निकलकर दशहरा ग्राउंड के साथ लगते पार्क से होते हुए शहीद भगत सिंह मार्केट जा रही थी। पार्क में अंधेरा था। तभी 20-22 साल के दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मोबाइल व पैसे छीनने की कोशिश की।

एक युवक ने पीछे से उसका मुंह बंद कर दिया तो दूसरे ने उसकी आंखों पर हाथ रख दिए। सिम्मी ने हौसला दिखाते हुए युवकों को धक्का दिया और मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, पर उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। सिर्फ उसकी मां घर से निकलकर उसकी तरफ आई। उसका भाई और पिता घर में नहीं थे। सिम्मी ने तभी एक युवक को धक्का दिया और दूसरे को लात मारी। सिम्मी को हावी होते और मदद के लिए चिल्लाते देख युवक फरार हो गए।

इंटरनल रोड नहीं की बंद

स्नैचर्स पर शिकंजा कसने और इंटरनल रोड्स पर ट्रैफिक कम करने के लिए एसएसपी ने कुछ समय पहले एमसी से शहर की सभी इंटरनल रोड्स बंद करने की सिफारिश की थी। इस पर फेज-1 के एचएल ब्लॉक की तीन इंटरनल रोड्स बंद कर दी गई थीं, लेकिन एक इंटरनल रोड छोड़ दी गई थी। इससे इस रोड पर ट्रैफिक लोड काफी बढ़ गया है। स्नैचर्स भी वारदात कर यहां से आसानी से फरार हो जाते हैं। लोगों द्वारा कई बार मांग करने के बावजूद एमसी ने अभी तक यह इंटरनल रोड बंद नहीं की है।

नहीं चल पाया महिला थानामहिलाओं के खिलाफ अपराध को देखते हुए पंजाब पुलिस ने फेज-1 में महिलाओं का थाना शुरू किया था, लेकिन फंड्स न मिलने से यह शुरू होने से पहले ही बंद हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

-वरिंदर पाल सिंह, एसपी सिटी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: