नई दिल्ली.
भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार पर अपने बयानों को लेकर विवादों में फंसे अमेरिका में भारत के राजदूत रोनेन सेन की पेशी आज संसद में होगी। वे आज संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।
रोनेन सेन ने कुछ समय पहले परमाणु करार का विरोध करने वालों को हेडलेस चिकन कहा था। सेन की इस टिप्पणी से संसद में काफी हंगामा हुआ था। इसे संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बयान करार दिया था। वामदलों ने रोनेन सेन को वापस बुलाने की मांग की थी। काफी हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने इस मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया था।