HomeNewsNational National

शहरी ट्रांसपोर्ट पर विधेयक शीघ्र

नई दिल्ली.शहरी रेल यातायात पर शहरी विकास मंत्रालय शीघ्र ही संसद में एक बिल पारित करने जा रहा है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाइडेड अर्बन ट्रांजिट सिस्टम 2007 नाम के इस बिल के ड्रॉफ्ट को शहरी विकास मंत्रालय ने तैयार कर लिया है और इसे आने वाले सत्र मंे संसद में पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि शहरों में वर्तमान ट्रांसपोर्ट स्ट्रक्चर पर्याप्त नहीं है। आबादी बढ़ने के कारण एक सुवयवस्थित ट्रांसपोर्ट की सुविधा जरूरी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास मंत्रालय ने गाइडेड अर्बन ट्रांजिट सिस्टम बिल का ड्राफ्ट तैयार किया है।

इससे जमीन के अधिग्रहण से लेकर उन तमाम प्रक्रियाओं में सुविधा होगी जिसके तहत रेल आधारित शहरी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को अमलीजामा पहनाया जा सके। अब चूंकि शहरी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में सरकार ने निजी क्षेत्र के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं इसलिए इस तरह का बिल लाना आवश्यक हो गया था। इस बिल से शहरी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस में लेजिस्लेटिव सपोर्ट मिल सकेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: