News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
जब मैंने खुद को बड़े परदे पर देखा तो हैरान हो गई। मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं ही हूं। यह कहना है शहर की नन्ही अभिनेत्री वामिका गब्बी का। जिसने करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना की कजन के रूप में काम किया करके बॉलीवुड में कदम रखा है।
प्रेस क्लब, सेक्टर-27 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वामिका ने बताया कि उन्हें कैमरे फेस करने में डर नहीं लगा। वामिका विजय टंडन निर्मित पंजाबी सीरियल ‘सौदे दिला दें’ में काम कर चुकी है।
सेंट जेवियर्स स्कूल की 9वीं की स्टूडेंट वामिका ने पांच साल की उम्र से ही स्कूल में कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। वामिका पढ़ाई के साथ क्लासिकल डांस भी सीख रही हैं। वामिका ने हाल ही में ‘वीनोबा नाचो गाओ झूमो’ डांस कंपीटशन में पहले पांच में आकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। इस मौके पर पंजाबी फिल्म अभिनेता विजय टंडन भी मौजूद थे।
विजय टंडन ने कहा कि वे अभी कई फिल्मों के लिए डायलॉग्स लिख रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि सर्वजीत चीमा की फिल्म के लिए भी वे डायलॉग्स लिख रह हैं। सर्वजीत चीमा खुद हीरो के रोल में है, और मोना सिंह एक्ट्रेस होंगी।