HomeNewsNational National

अवमानना पर करुणानिधि को नोटिस

नई दिल्ली.सुप्रीम कोर्ट ने न्यायालय की अवमानना के मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि और केंद्रीय जहाजरानी मंत्री टीआर बालू समेत राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तमिलनाडु बंद पर रोक लगाए जाने के बावजूद इस आदेश पर प्रदेश की सरकार द्वारा अमल नहीं किया गया था।

सेतुसमुद्र परियोजना को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग को लेकर सत्तारूढ़ दल डीएमके द्वारा तमिलनाडु बंद का आह्वान किया गया था। विपक्षी दल एआईडीएमके ने बंद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने बंद पर रोक लगा दी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कोई खास असर नहीं हो पाया और बंद के कारण लोगों को काफी परेशनियां उठानी पड़ी थीं।

राज्य ट्रांसपोर्ट की बसें तक सुचारु रूप से नहीं चल पाई थीं। इसपर एआईडीएमके ने एकबार फिर सुप्रीम कोर्ट में अपील की जिसपर कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार पर कड़ी टिप्पणी की थी और एआईडीएमके से कहा था कि वो अदालत की अवमानना के मामले में याचिका दाखिल कर सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: