मुंबई.
प्रवीण महाजन पुलिस को दिए बयान से मुकरे। प्रवीण ने कहा कि वह अपने भाई का कातिल नहीं है। भाजपा नेता प्रमोद महाजन हत्याकांड की सुनवाई के दौरान आज मामले के आरोपी प्रवीण महाजन का बयान दर्ज कराया गया।
प्रवीण ने अदालत में दिए गए प्रमोद महाजन की पत्नी रेखा महाजन के उस बयान को झूठा करार दिया जिसमें उसने प्रवीण को कातिल बताया था। प्रवीण ने कहा कि मैंने अपने भाई का कत्ल नहीं किया है। प्रवीण ने कहा कि उसकी भाभी रेखा महाजन झूठ बोल रही हैं कि उसने प्रमोद को गोली मारी।
प्रवीण ने इस बात से भी इनकार किया कि उसने एसएमएस के जरिए प्रमोद को धमकी दी थी। प्रवीण ने कहा कि प्रमोद ने उसे बेटे की तरह रखा। प्रवीण ने इस बात से भी इनकार किया कि उसने प्रमोद से एक करोड़ रुपए मांगे थे।