देहरादून.बीएल जोशी ने आज उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित एक समारोह में हाईकोर्ट के जस्टिस एमएम घिल्डियाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी और उनके कैबिनेट के सहयोगी भी मौजूद थे।
बीएल जोशी को सुदर्शन अग्रवाल की जगह उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। सुदर्शन को अग्रवाल को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बीएल जोशी 1957 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं। जोशी उत्तराखंड के तीसरे राज्यपाल हैं। इससे पहले सुरजीत सिंह बरनाला और सुदर्शन अग्रवाल यहां के राज्यपाल रह चुके हैं।